अयोध्या: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शारदीय नवरात्रि व विजयदशमी पर्व पर आयोजित दुर्गा पूजा मेला मूर्ति विसर्जन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। केन्द्रीय दुर्गापूजा की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व कोविड गाइडलाइन के तहत तेलियागढ़ जोन की सभी मूर्तियां बरदही बाजार और कटरा जोन की रामबली गेट पर पहुंची, जहां सभी को नंबर आवंटित किया गया। इसके …

अयोध्या। शारदीय नवरात्रि व विजयदशमी पर्व पर आयोजित दुर्गा पूजा मेला मूर्ति विसर्जन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। केन्द्रीय दुर्गापूजा की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व कोविड गाइडलाइन के तहत तेलियागढ़ जोन की सभी मूर्तियां बरदही बाजार और कटरा जोन की रामबली गेट पर पहुंची, जहां सभी को नंबर आवंटित किया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।

केन्द्रीय दुर्गापूजा अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, महामंत्री अवधेश स्वर्णकार व कटरा जोन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा को चेयरमैन रमेशचन्द्र, ईओ आलोक कुमार मिश्र व एसएचओ कृष्ण कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी मूर्तियां तीनों बाजार भ्रमण करती हुई। सीताराम घाट और महादेवा घाट पर पहुंची, जहां अश्रुपूरित नयनों के साथ मां की मूर्तियों को पवित्र तमसा नदी में विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा में शेखर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संजय पराग, अरविन्द सिंह, हनुमान सोनी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार