उत्तराखंड के सीएम धामी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दो दिवसीय अयोध्या धाम की यात्रा पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने गृह राज्य लौट गए। इससे पहले उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास का हाल जाना और उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। सुबह दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट …

अयोध्या। दो दिवसीय अयोध्या धाम की यात्रा पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने गृह राज्य लौट गए। इससे पहले उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास का हाल जाना और उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। सुबह दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पूजन किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम धामी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात की। धामी ने उनका हाल जानकर उनसे आशीर्वाद लिया और राममंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद उन्होंने परमहंस के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कारसेवकपुरम पहुंचकर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय से मंदिर निर्माण के कार्यों के बारे में भी अवगत हुए।

इस दौरान महंत कमलनयन दास, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह व शरद शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार की शाम को धामी ने हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान का अशीर्वाद लिया और सरयू जी की आरती में भी शामिल हुए। तकरीबन साढ़े 11 बजे वह अयोध्या एयरपोर्ट से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।

आरएसएस का प्रशिक्षण वर्ग शुरू

कारसेवकपुरम में आरएसएस के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की बारिश के बीच देर शाम औपचारिक शुरुआत हो गई।। 21 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में 19 अक्टूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन होना है। कार्यक्रम में संघ के बड़े पदाधिकारी सर संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी तथा रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री व विहिप के बड़े नेता चंपत राय का भी मार्गदर्शन संघ कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

बारिश के कारण नहीं आए डिप्टी सीएम

दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का अयोध्या दौरा रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ में बरसात के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

संबंधित समाचार