बिजनौर : पिता के 3 दोस्तों ने किशोरी का किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर /नांगल, अमृत विचार। दवा दिलाने के बहाने पिता के तीन दोस्तों ने 14 वर्षीय किशोरी का सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी …

बिजनौर /नांगल, अमृत विचार। दवा दिलाने के बहाने पिता के तीन दोस्तों ने 14 वर्षीय किशोरी का सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय बहन को काफी समय से बुखार आ रहा है। उसके पिता के तीन दोस्त उनकी बहन को दवा दिलाने के बहाने चंदक ले गए थे, जहां रास्ते में मालन नदी के पास एक कृषि फार्म पर ले जाकर तीनों ने बहन से सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद तीनों उसकी बहन को बेहोश छोड़कर फरार हो गए।

काफी समय तक बहन के घर नहीं आने उन्होंने ग्रामीणों और स्वजनों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की तो बहन मालन नदी के किनारे बदहवास पड़ी मिली। होश में आने पर पीड़ित ने आपबीती सुनाई।

ने तहरीर पर महेंद्र निवासी दौलतपुर, थाना मंडावर, दुष्यंत कुमार निवासी पुंडरी कलां, थाना नांगल, बाबूराम निवासी सबलपुर बीतरा थाना नांगल के विरुद्ध पॉस्को अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी दुष्यंत व बाबूराम को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा आरोपी महेंद्र फरार है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित समाचार