यूपी: सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य की परीक्षा का पर्चा आउट, एसटीएफ ने दो को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को हुई वित्तीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2021 में बड़ी धांधली सामने आई है। परीक्षा के बीच प्रयागराज में डॉ केएनकाटजू इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी और अध्यापक अशोक तिवारी ने पर्चा आउट कर दिया। जिसकी भनक एसटीएफ को लग गई। इसके …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को हुई वित्तीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2021 में बड़ी धांधली सामने आई है। परीक्षा के बीच प्रयागराज में डॉ केएनकाटजू इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी और अध्यापक अशोक तिवारी ने पर्चा आउट कर दिया। जिसकी भनक एसटीएफ को लग गई। इसके बाद एसटीएफ ने दोनों को धर दबोचा।

एसटीएफ के सीओ नवेन्दु सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य ने बेटी को पास कराने के लिए पेपर आउट कराया था। वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे, प्रधानाचार्य का बेटा अनुग्रह उर्फ छोटू, बेटी आकांक्षा द्विवेदी और सॉल्वर वीरेंद्र कुमार फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपी अध्यापक अशोक तिवारी ने बताया कि सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर पेपर कक्षा में पहुंचा तो प्रधानाचार्य राम नयन के कहने पर उसकी फोटो खींच कर प्रधानाचार्य के बेटे अनुग्रह उर्फ छोटू और वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे को भेज दी, जिससे वह सॉल्वर की मदद से प्रधानाचार्य की बेटी आकांक्षा का पेपर हल करा सकें। आकांक्षा भारत स्काउट्स एंड गाइड इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पेपर दे रही थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका