बरेली: डा. रवीश अग्रवाल बने यूपी आईएमए के उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वर्ष 2015-16 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा के अध्यक्ष रहे डा.रवीश अग्रवाल को शनिवार को उत्तर प्रदेश आईएमए का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे मंडल के डाक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा सरकारी और गैर सरकारी विभाग नहीं है जिसका हर साल पंजीकरण …

बरेली, अमृत विचार। वर्ष 2015-16 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा के अध्यक्ष रहे डा.रवीश अग्रवाल को शनिवार को उत्तर प्रदेश आईएमए का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे मंडल के डाक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा सरकारी और गैर सरकारी विभाग नहीं है जिसका हर साल पंजीकरण कराना अनिवार्य हो लेकिन निजी अस्पताल संचालकों को हर वर्ष स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराना होता है, जो पूरी तरह गलत है।

यह मुद्दा यूपी आईएमए अध्यक्ष के माध्यम से शासन स्तर पर उठाया जाएगा। वहीं उचित इलाज के बाद भी निजी डाक्टर्स पर खर्च से अधिक रकम वसूली के आरोप लगते हैं। इसकी सत्यता से शासन को अवगत कराया जाएगा। वरिष्ठ फिजिशियन डा. सुदीप सरन ने बताया कि यूपी आईएमए में डा. रवीश अग्रवाल का उपाध्यक्ष के पद पर चुना जाना पूरे आईएमए परिवार के लिए गौरवान्वित करने की बात है।

इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डा. विमल भारद्वाज ने बताया कि बतौर अध्यक्ष डा. रवीश ने बरेली आईएमए के लिए कई सराहनीय प्रयास किए। प्रदेश स्तर पर भी आईएमए के इतिहास में नए आयाम स्थापित करेंगे। वहीं डा. अनूप आर्या ने डा. रवीश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

संबंधित समाचार