बरेली: जिले में निकले डेंगू के 10 और मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जिले में 10 लोगों में एलाइजा रीडर की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में कुल डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 225 हो गया है। वहीं मलेरिया की 409 जांच में एक मरीज में पुष्टि हुई है। रविवार को …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जिले में 10 लोगों में एलाइजा रीडर की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में कुल डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 225 हो गया है। वहीं मलेरिया की 409 जांच में एक मरीज में पुष्टि हुई है। रविवार को आठ मरीज ग्रामीण इलाकों में मिले हैं। जिसमें बिथरी चैनपुर में एक, कुआडांडा में दो, भोजीपुरा में दो, बहेड़ी में एक, नबावगंज में एक, देवरनियां में एक मरीज मिला है।

वहीं, शहरी इलाके में इज्जतनगर, राजीव कालोनी में डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डीबीसी की ओर से घर-घर डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। डेंगू प्रभावित गांव में रविवार को डोमेस्टिक ब्रीडर्स चेकर्स ने 1869 घरों का भ्रमण किया जिसमें से 42 घरों में डेंगू का लार्वा नष्ट किया गया।

वहीं, 5986 कंटेनरो में मिले 70 लार्वों को भी नष्ट किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से 202 प्रभावित घरों में एंटी वेक्टर, सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई भी की गई।

संबंधित समाचार