बरेली: पोर्टल खुलते ही बढ़ने लगी प्रवेशित छात्रों की संख्या
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने स्नातक में प्रवेशित छात्रों के पंजीरकण के लिए पोर्टल खोल दिया है। इसके बाद छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है। छुट्टियों के बावजूद पांच दिन में 2500 से अधिक छात्रों का पंजीकरण हो चुका है। रविवार शाम तक प्रवेशित छात्रों का आंकड़ा 1655500 से अधिक …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने स्नातक में प्रवेशित छात्रों के पंजीरकण के लिए पोर्टल खोल दिया है। इसके बाद छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है। छुट्टियों के बावजूद पांच दिन में 2500 से अधिक छात्रों का पंजीकरण हो चुका है। रविवार शाम तक प्रवेशित छात्रों का आंकड़ा 1655500 से अधिक पहुंच चुका था।
हालांकि सोमवार के बाद दो दिन की फिर छुट्टी है। ऐसे में 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रवेशित छात्रों की संख्या में काफी अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस वर्ष पहले ही बीते वर्षों के मुताबिक अधिक संख्या में छात्रों का प्रवेश पंजीकरण हुआ है। परास्नातक में भी प्रवेश पंजीकरण 100 रुपये के शुल्क के साथ 27 अक्टूबर तक हो रहा है। उसके बाद विलंब शुल्क से पंजीकरण किए जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में 1 अगस्त से प्रवेश शुरू हो गए थे।
विश्वविद्यालय ने 14 सितंबर प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की थी जिसे बाद में बढ़ाकर 27 सितंबर कर दिया गया था। बावजूद कई छात्रों का पंजीकरण रह गया था। इसके चलते विश्वविद्यालय ने 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला था। 12 अक्टूबर तक 163066 प्रवेश पंजीकरण वेबसाइट पर हुए थे। जबकि अब प्रवेश पंजीकरण तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अभी भी 22 हजार से अधिक छात्रों का पंजीकरण शुल्क जमा नहीं हुआ है।
पंजीकरण की स्थिति
- स्नातक-165558
- परास्नातक -17804
