रामपुर: मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह भरा पानी
रामपुर, अमृत विचार। मूसलाधार बारिश से पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक लोग घरों में कैद रहे। तेज बारिश के कारण शहर के तमाम रास्ते जलमग्न हो गए जिसके कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए। इसके अलावा दो दिन की बारिश में किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। खेतों में पड़ी धान की फसल …
रामपुर, अमृत विचार। मूसलाधार बारिश से पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक लोग घरों में कैद रहे। तेज बारिश के कारण शहर के तमाम रास्ते जलमग्न हो गए जिसके कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए। इसके अलावा दो दिन की बारिश में किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। खेतों में पड़ी धान की फसल ने जलसमाधि ले ली। इसके अलावा गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। ईओ पालिका डा. विवेकानंद गंगवार ने शहर के मोहल्ला शाहबाद गेट समेत कई जगह नालों को साफ कराकर जलनिकासी कराई।

सोमवार को भी तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। सड़कें जलमग्न हो गईं इसके अलावा बिजली नहीं होने के कारण इंवर्टर भी ठप हो गए। कई जगह पेड़ और पेड़ों की टहनियां टूट गए। बारिश के कारण राजद्वारा स्थित मुख्य डाकघर में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा मिस्टन गंज, राहे रजा और बीएसए कार्यालय परिसर में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण कर्मचारी भी कार्यालयों में देर से पहुंचे। दो दिन की बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उनकी तैयार धान की फसल तबाह हो गई है इसके अलावा गन्ना भी खेतों में गिर गया। किसान नेता हसीब अहमद ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित किसानों को सरकार मुआवजा दे।
