रामपुर : तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। तेज रफ्तार बस ने स्कूल बच्चों से भरी वैन को टक्कर मारी दी। दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेंट व्यानी पब्लिक स्कूल जा रही निजी वैन सोमवार की सुबह छुट्टी होने के कारण स्कूल के छात्रों को वापस ला …

रामपुर,अमृत विचार। तेज रफ्तार बस ने स्कूल बच्चों से भरी वैन को टक्कर मारी दी। दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेंट व्यानी पब्लिक स्कूल जा रही निजी वैन सोमवार की सुबह छुट्टी होने के कारण स्कूल के छात्रों को वापस ला रही थी, तभी सेंट व्यानी स्कूल के मोड़ के पास सामने से आ रही एक बस ने वैन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूली वेन सड़क के किनारे खाई में जा गिरी।टक्कर लगने से हादसे में स्कूली मेटाडोर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके अंदर सवार ड्राइवर भूरा, छात्र हसन खान गांव अपलगढ़ 10, सनद खान 12, कामरान खान 12 ,फरहान खान 11, प्रीति 11, मोहम्मद उज़ैर निवासी मंडुआ हसनपुर आदि दर्जन भर बच्चे घायल हो गए।

राहगीरों ने टक्कर मारकर भाग रही बस की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने दढ़ियाल चौकी पर बस को पकड़ लिया। गम्भीर रूप से घायल हुए ड्राइवर छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल हुए छात्र-छात्राओं का प्राथमिक इलाज कर उन्हें वापस घर लौटा दिया है।

संबंधित समाचार