शाहजहांपुर: कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, तमंचा छोड़कर हत्यारा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सोमवार को कचहरी में बदमाश ने दिन दहाड़े गोली मारकर एक वकील की हत्या कर दी। हत्यारा गोली मारने के बाद वहीं तंमचा छोड़कर कर परिसर से बाहर निकल गया। सूचना मिलते ही एसपी एस आनंद, डीएम इंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज तलाश रही है। थाना …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सोमवार को कचहरी में बदमाश ने दिन दहाड़े गोली मारकर एक वकील की हत्या कर दी। हत्यारा गोली मारने के बाद वहीं तंमचा छोड़कर कर परिसर से बाहर निकल गया। सूचना मिलते ही एसपी एस आनंद, डीएम इंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज तलाश रही है।

थाना सदर बाजार स्थित कचहरी की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला मौके पर तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वारदात के वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था। वहीं साथी वकीलों ने तमंचे के साथ किसी व्यक्ति के कचहरी के अंदर घुसने के मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़े-

शाहजहांपुर डबल मर्डर केस: पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार