एसटीएफ की छापेमारी में बरामद हुआ करोड़ों का स्मैक, दो गिरफ्तार
बाराबंकी। लखनऊ की एसटीएफ टीम और थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर ट्रक में छिपाकर रखी गई 1 किलो 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में पुलिस की ओर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बरामद स्मैक की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। जानकारी के …
बाराबंकी। लखनऊ की एसटीएफ टीम और थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर ट्रक में छिपाकर रखी गई 1 किलो 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में पुलिस की ओर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बरामद स्मैक की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ टीम के निरीक्षक दिलीप तिवारी और मोहम्मदपुरखाला थाने के प्रभारी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सोमवार की सुबह छापा मार करके फूलपुर चौराहे के पास से एक ट्रक को रोका और ट्रक की तलाषी लेने पर 1 किलो 50 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने जनपद सम्भल के ग्राम कालाखेड़ा थाना नक्खासा निवासी ट्रक चालक मो. नाजिम पुत्र अब्दुल राषिद व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम इबादुल मुल्क निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों के बारे में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदुपुर खाला वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह लोग जनपद सम्भल से स्मैक लाकर इसको बेचने के लिए आए थे।
