रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट और पैनकार्ड के मामले में 22 को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट होने के आरोप में दर्ज मुकदमों में बुधवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इन मामलों में अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी। भाजपा लघु …

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट होने के आरोप में दर्ज मुकदमों में बुधवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इन मामलों में अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी।

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने गंज थाने में भी अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा सांसद आजम खां, शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों आरोपी हैं।

जबकि दो पैन कार्ड मामले में सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इसके साथ ही दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों मामलों की सुनवाई एमपी, एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें आरोप तय हो चुके हैं। सोमवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी। लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

अब इस मामले में 22 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इसके अलावा आजम खां के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और पड़ोसी से मारपीट करने मामले में भी 22 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। पांच मामलों में अब 22 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार