रामपुर : प्रेमी के घर पहुंची महिला, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में सोमवार को पति ने विवाहिता को प्रेमी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान विवाहिता एवं युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पति द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। मामला नगर के एक मोहल्ले का है …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में सोमवार को पति ने विवाहिता को प्रेमी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान विवाहिता एवं युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की सूचना पति द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।

मामला नगर के एक मोहल्ले का है पति ने पत्नी को प्रेमी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पत्नी गलती की मांफी मांगती रही लेकिन पत्नी की पूर्व की करतूतों से परेशान पति ने एक नहीं सुनी। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व दोनो का प्रेम विवाह हुआ था। कुछ महीनों से किसी बात को लेकर दोनों में अनबन रहने लगी।

जिसकी शिकायत उसने सास ससुर से की तो वे भड़क गए। एक सप्ताह पूर्व उसके सास ससुर उसके घर पहुंचे थे तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। बताया कि विवाह के पूर्व से ही उसकी पत्नी का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले दो बार भी वह युवक को समझा चुका है। सोमवार दोपहर 2 बजे उसकी पत्नी प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। आधा घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसे संदेह हुआ और वह तत्काल ऑफिस छोड़कर अपने साथी के साथ युवक के घर पहुंच गया।

घर में जाकर देखा तो दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस दौरान उसकी पत्नी ने घर के पीछे बने दरवाजे से निकलने की कोशिश की लेकिन उसने पत्नी को कमरे में ही बैठाए रखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। करीब 15 मिनट तक 100 डायल पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

महिला पुलिस पहुंचने के बाद दोनों को कोतवाली लाया गया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके पति के द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। मधुर संबंध न होने कारण अपने पति के साथ खुश नहीं है। वह पति से रिश्ता खत्म करना चाहती है। युवक व उसके परिजनों ने भी विवाहिता के पत्र पर सहमति जताई है।

संबंधित समाचार