बरेली: झमाझम बारिश के बीच अदा की गई उर्स-ए-शराफती के कुल की रस्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को झमाझम बारिश के बीच उर्स-ए-शराफती का समापन हो गया। ठीक 11 बजे कुल की रस्म अदा की गई। सुबह से ही हो रही बारिश ने जायरीन को थोड़ा परेशान किया। लेकिन फिर भी काफी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कुल के दौरान मुल्क की सलामती, खुशहाली …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को झमाझम बारिश के बीच उर्स-ए-शराफती का समापन हो गया। ठीक 11 बजे कुल की रस्म अदा की गई। सुबह से ही हो रही बारिश ने जायरीन को थोड़ा परेशान किया। लेकिन फिर भी काफी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कुल के दौरान मुल्क की सलामती, खुशहाली और अमन के लिए खुसूसी दुआ की गई। खानकाह स्थित मेहमानखाने पर पीरो मुरशित सकलैन मियां की सरपरस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि सोमवार को शराफत अली मियां 54 वें उर्स चौथे और अंतिम दिन की शुरूआत फजर की नमाज के बाद कुरानख्वानी से हुई। झमाझम बारिश के बीच जायरीन का दरगाह पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण खानकाह के मेहमान खाने में सुबह आठ बजे तकरीरी कार्यक्रम हुआ। मुंतखब अहमद नूर ने सदारत की और मुख्तार सकलैनी तिलहरी ने निजामत की। कार्यक्रम में आए अल्लामा अजीज मुजद्दिदी ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि शरीयत पर पाबंदी के साथ अमल करें और अपने पीर से सच्ची पक्की मुहब्बत के साथ उनके बताए हुए रास्ते पर चलें। वहीं हसीब रौनक, आमिल ककरालवी, मौलाना अनवार, आकिब सकलैनी, फैजान सकलैनी ने नात और मनकबत का नजराना पेश किया। सज्जादानशीन शाह मुहम्मद सकलैन मियां ने कुल की फातिहा पढ़ी।

 

कुल के बाद मियां हुजूर ने मुसलमानों की इज्जत और हिफाजत समेत मुल्क की खुशहाली, सलामती के लिए दुआ की। उन्होने अपने तमाम मुरीदों को इस्लामी तौर और शरीयत के मुताबिक जिंदगी गुजारने की हिदायत दी। मंच पर मुख्तार तिलहरी, अल्लामा आसिफ मुजद्दिदी, मौलाना रुम्मान सकलैनी, मौलाना असरार, कारी अनवार, जिया सकलैनी, मौलाना जान मुहम्मद आदि मौजूद रहे। वहीं कुल शरीफ की रस्म अदाएगी में मुंतखब अहमद नूर, गाजी मियां, हाफिज गुलाम गौस, सादकैन सकलैनी, सलमान सकलैनी, इंतिखाब सकलैनी, गुलाम मुर्तुजा, मुंतासिब सकलैनी, मुस्तिजाब सकलैनी का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा