बरेली: रिश्तेदार की मदद करने पहुंचे अधिवक्ता का गला दबाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदार की मदद करने जा रहे अधिवक्ता को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ता जब शिकायत करने स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कह दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर अधिवक्ता ने एसएसपी कार्यालय में आरोपियों के …

बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदार की मदद करने जा रहे अधिवक्ता को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ता जब शिकायत करने स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कह दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर अधिवक्ता ने एसएसपी कार्यालय में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के गहवार निवासी अधिवक्ता सिद्धांत गौतम ने बताया कि 14 सितंबर की देर शाम उनके रिश्तेदार का फोन पहुंचा और उन्होंने अपनी मदद के लिए घर आने की बात कही थी। बताया कि रिश्तेदार की बेटी के साथ कुछ लोगों ने बदसुलूकी की थी। मामला सुनते ही वह रिश्तेदार के घर पहुंचे तो विवाद करने वाले पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने अधिवक्ता की जेब में पड़े करीब 2 हजार रुपये भी निकाल लिए और जान से मारने के इरादे से गला दबा दिया। किसी तरह अधिवक्ता ने वहां से बचकर अपनी जान बचाई और स्थानीय पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह जांच की बात कहते हुए मामला टाल दिया। सोमवार को अधिवक्ता सिद्धांत गौतम एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार