‘ओह माय गॉड 2’ में भगवान राम के रोल में नजर आएंगे यह फेमस एक्टर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल एक बार फिर से भगवान श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं। अरुण गोविल फिल्म ‘ओह माई गॉड’ के सीक्वल में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। ‘ओह माय गॉड 2’ का निर्माण अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार …

मुंबई। रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल एक बार फिर से भगवान श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं। अरुण गोविल फिल्म ‘ओह माई गॉड’ के सीक्वल में भगवान राम का किरदार निभाएंगे।

‘ओह माय गॉड 2’ का निर्माण अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म का डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में अरुण गोविल को भगवान राम बनाने के लिए काफी एक्साइटेड थे।

‘ओह माय गॉड 2’ में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की भी अहम भूमिका होगी। ‘ओह माय गॉड’ जहां धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर आधारित थी, वहीं ‘ओह माय गॉड 2’  भारतीय शिक्षा प्रणाली पर आधारित होगी।

संबंधित समाचार