अयोध्या: अत्याधुनिक होगी राम मंदिर की सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था, हमेशा बजता रहेगा भजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की वर्तमान प्रगति और भावी योजनाओं पर राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में मंगलवार को भी मंथन हुआ। बैठक में सबसे अहम जोर राम मंदिर की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर रहा। ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप ऐसी व्यवस्था पर भी जोर दे रही है …

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की वर्तमान प्रगति और भावी योजनाओं पर राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में मंगलवार को भी मंथन हुआ। बैठक में सबसे अहम जोर राम मंदिर की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर रहा। ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप ऐसी व्यवस्था पर भी जोर दे रही है कि रामनवमी के अवसर पर गर्भगृह में विराजमान रामलला का प्रथम अभिषेक सूर्य की किरणों से हो।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से अपील की है कि वह ऐसी तकनीक खोजें, जिससे सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक हो सके। इस दौरान राम मंदिर में प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मंदिर के अंदर प्रकाश व्यवस्था, विशेष अवसरों पर किस तरह की हो, मंदिर का बाहरी भाग कैसे हो प्रकाशित, आम दिनों व त्योहारों पर प्रकाश कैसा हो?

इस पर मीटिंग में मंथन हुआ। यही नहीं जन्मोत्सव पर लाइटिंग व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के अंदर दीवारों व खंभो पर मूर्तियां बनाई जाएंगी। परकोटा के अंदर भी मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। दशावतार, नवग्रह, शक्ति पीठ की मूर्तियों को बनाने की बात चल रही है। मंदिर में बिजली के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग होगा।

इस दौरान तारों का किसी भी तरह से जंजाज नहीं रहेगा। मंदिर में हमेशा भजन बजता रहेगा। सुरक्षा में तकनीक का प्रयोग करते हुए उसे आधुनिक बनाया जाएगा। मैन पावर का कम ही प्रयोग होगा। बैठक की अध्यक्षता राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने की। इस दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल मिश्र, सदस्य विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र व अन्य पदाधिकारियों के अलावा टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज