रायबरेली: 7 नवंबर को आयोजित होगा आचार्य स्मृति दिवस, कार्यक्रम में आएंगी तीन प्रख्यात कवयित्रियां…
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले आचार्य स्मृति दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में देश की तीन प्रख्यात कवयित्रियां भाग लेने पहुंच रही हैं। समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि नई दिल्ली से प्रख्यात कवयित्री पद्मिनी शर्मा, रीवा मध्य प्रदेश से …
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले आचार्य स्मृति दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में देश की तीन प्रख्यात कवयित्रियां भाग लेने पहुंच रही हैं।
समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि नई दिल्ली से प्रख्यात कवयित्री पद्मिनी शर्मा, रीवा मध्य प्रदेश से डॉ. निधि सिंह और सोनभद्र से विजय लक्ष्मी शुक्ला “संवेदना” काव्य रस की वर्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा।
समिति के महामंत्री अनिल मिश्र ने बताया कि फिरोज गांधी कालेज सभागार में 7 नवंबर को कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि देशभर के 5 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस बार आचार्य स्मृति दिवस कोरोना संकल्प के दौरान पीड़ित लोगों की सेवा और संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार कराने वाले कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया गया है।
संपादक आनंद स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य पथ स्मारिका का विमोचन भी होगा। स्मारिका में आचार्य द्विवेदी पर केंद्रित कई लेख प्रकाशित हो रहे हैं।
