रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में युवक ने लगाई फांसी, जांच शुरू
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगंज बाजार में युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबूगंज बाजार निवासी मुकेश पटेल का शव बुधवार सुबह फांसी के फंदे से बरामदे के जाल में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे …
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगंज बाजार में युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाबूगंज बाजार निवासी मुकेश पटेल का शव बुधवार सुबह फांसी के फंदे से बरामदे के जाल में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण नहीं मालूम हो सका।
