बरेली: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुरू करवाया खाद्यान वितरण
बरेली, अमृत विचार। जिलापूर्ति अधिकारी ने बुधवार को बहेड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सरकारी खाद्यान वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि नियमित राशन का वितरण शुरू हुआ है लेकिन बाढ़ की वजह से सरकारी राशन का वितरण भी प्रभावित हुआ। जिलापूर्ति अधिकारी ने कई राशन की दुकानों पर …
बरेली, अमृत विचार। जिलापूर्ति अधिकारी ने बुधवार को बहेड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सरकारी खाद्यान वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि नियमित राशन का वितरण शुरू हुआ है लेकिन बाढ़ की वजह से सरकारी राशन का वितरण भी प्रभावित हुआ। जिलापूर्ति अधिकारी ने कई राशन की दुकानों पर जाकर वितरण शुरू कराया।
बाढ़ की वजह से कई इलाकों में कोटेदार खाद्यान का उठान नहीं करवा पाए थे। इन क्षेत्रों में कोटेदारों तक खाद्यान पहुंचाया गया। कताई मिल रोड पर स्थित दर्जनों गांवों में बाढ़ का असर है। जिलापूर्ति अधिकारी ने यहां कई गांवों में पहुंचकर व्यवस्था बनाने के निर्देश कोटेदारों को दिए। उन्होनें ढूंढा सुमाली,फिरोजपुर, मिर्जापुर गांवों में राशन की दुकानों का निरीक्षण किया।
कई जगह ई-पास मशीने चार्ज न होने के कारण वितरण बाधित हुआ। कोटेदारों ने डीएसओ को बताया कि बाढ़ की वजह से बिजली गुल है जिसके कारण उनकी ई-पास मशीनें चार्ज नहीं हो पाईं। जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान की कमी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों से कहा गया है।
