बरेली: वीडियो भेजकर बताया कि प्रेमी से कर ली शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गारमेंट शॉप पर काम करने वाली युवती अचानक गायब हो गई। उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत की कि उनकी बेटी को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो लड़की ने अपना एक वीडियो बनाकर भेज दिया। जिसमें उसने बताया कि उसने प्रेमी …

बरेली, अमृत विचार। गारमेंट शॉप पर काम करने वाली युवती अचानक गायब हो गई। उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत की कि उनकी बेटी को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो लड़की ने अपना एक वीडियो बनाकर भेज दिया। जिसमें उसने बताया कि उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। परिवार उसकी तलाश न करें।

किला के पंजाबपुरा की रहने वाली एक युवती बड़ा बाजार में स्थित एक गारमेंट शॉप पर काम करती थी। वह रोज की तरह 18 अक्टूबर की सुबह काम पर आई थी। इसके बाद वह दोपहर में दुकान से कहकर चली गई की उसकी मां की तबियत खराब है। लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंची। बेटी के घर न आने पर परिवार को अनहोनी की चिंता सताने लगी।

जानकारी जुटाई तो पता चला की उनकी बेटी को एक युवक अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो युवती ने अपना एक वीडियो बनाकर परिवार को भेजा। वीडियो में युवती ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। वह बालिग है और उसे अपना साथी चुनने का अधिकार है।

परिवार उसकी तलाश न करें। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि युवती का एक वीडियो मिला है। उसमें वह बता रही है कि उसने शादी कर ली है। बाकी पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार