बरेली: विश्वविद्यालय में आज होगी काउंसिलिंग
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग गुरुवार को होगी। विश्वविद्यालय ने 18 अक्टूबर को काउंसिलिंग के संबंध में निर्देश जारी किए थे। प्रवेश को पहुंचने वाले छात्रों को शुल्क जमा करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट भी बनवाकर पहुंचना है, लेकिन छुट्टियों की वजह से बैंक बंद चल …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग गुरुवार को होगी। विश्वविद्यालय ने 18 अक्टूबर को काउंसिलिंग के संबंध में निर्देश जारी किए थे। प्रवेश को पहुंचने वाले छात्रों को शुल्क जमा करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट भी बनवाकर पहुंचना है, लेकिन छुट्टियों की वजह से बैंक बंद चल रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है।
छात्रों को काउंसिलिंग के दौरान शैक्षणिक व अन्य सभी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। छात्रों को पाठ्यक्रम की निर्धारित फीस के लिए वित्त अधिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर लाना होगा। बीएससी तृतीय वर्ष की मार्कशीट न होने पर इंटरनेट की कॉपी मान्य होगी।
गुरुवार को एमएससी पादप विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, माइक्रोबॉयोलॉजी, गणित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्रों को अलग-अलग समय पर संबंधित विभाग में बुलाया गया है। इसके अलावा जंतु विज्ञान की काउंसिलिंग 23 अक्टूबर की सुबह 9 बजे होगी।
