आज का राशिफल | 21 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रह सकते है। वृष राशि आज का दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में …

मेष राशि

आज व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रह सकते है।

वृष राशि

आज का दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है। इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव है।

कर्क राशि

आज समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें। लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा, संतान सुख सम्भव, यात्रा पर आप जा सकते है।

कन्या राशि

आज किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।

तुला राशि

आज का दिन आप जो सोच रहे हैं उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन बड़ा चंचल है। थोड़ी—थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें कि आप को क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

धनु राशि

आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।

मकर राशि

आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है। शांति से समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि

आज कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

मीन राशि

आज का दिन आप की मेहनत से किया गया काम का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज पुराने लेन देन होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में कलह हो सकता है।