अयोध्या: दरोगा के घूस लेने का वीडियो वायरल, हुई बड़ी कार्रवाई
अयोध्या। जिले में खाकी एक बार फिर से दागदार हो गई। इस बार कोई छोटा मुलाजिम नहीं बल्कि एक दरोगा की काली करतूत सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। यही नहीं उसके खिलाफ वहीं केस दर्ज हुआ, जहां पर वह तैनात था। आरोपी दरोगा चर्चित केस मां-मीडिया के खिलाफ दर्ज मामले में …
अयोध्या। जिले में खाकी एक बार फिर से दागदार हो गई। इस बार कोई छोटा मुलाजिम नहीं बल्कि एक दरोगा की काली करतूत सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। यही नहीं उसके खिलाफ वहीं केस दर्ज हुआ, जहां पर वह तैनात था। आरोपी दरोगा चर्चित केस मां-मीडिया के खिलाफ दर्ज मामले में विवेचना अधिकारी थे और पैसे की मांग किया करते थे। ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
मामला कोतवाली नगर का है। दरोगा शीतला प्रसाद कोतवाली नगर में ही तैनात रहे। जनपद के चर्चित केस मां-मीडिया के डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उप निरीक्षक शीतला प्रसाद यादव विवेचना अधिकारी थे। उन पर आरोप था कि वह लगातार पैसों की मांग किया करते थे। इसी बीच किसी ने उनका पैसे मांगने का ऑडियो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह खबर आग की तरह फैल गई। एसएसपी शैलेश पांडे के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने दारोगा शीतला प्रसाद यादव को सस्पेंड कर दिया। कोतवाल सुरेश पांडेय ने खुद कोतवाली नगर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में शीतला प्रसाद के लिए तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
