लखनऊ: समीक्षा अधिकारी पर दर्ज हुआ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
लखनऊ। विकासनगर में विवाहिता ने सचिवालय के लेखा विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी पति पर दहेज प्रताड़ना व जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता ने घर से निकाले जाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विकासनगर …
लखनऊ। विकासनगर में विवाहिता ने सचिवालय के लेखा विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी पति पर दहेज प्रताड़ना व जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता ने घर से निकाले जाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर विकासनगर आनंद तिवारी ने बताया कि पंतनगर खुर्रमनगर निवासी अक्सा अजीज की शादी 27 जून 2018 को मऊ के मलिकपुर कस्बा खास निवासी आसिम खान से हुई थी। आसिम सचिवालय में लेखा विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात है। अक्सा के मुताबिक शादी के समय परिवरीजनों ने सात लाख रुपए नकदी, जेवर व अन्य सामान दिए थे। इसके बावजूद ससुराल के लोगों ने शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है।
