मुरादाबाद संभाग में बढ़े 35 केंद्र, अब तक 1412.35 मीट्रिक टन धान खरीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद संभाग के पांच जिलों में धान खरीद में किसानों की सहूलियत के लिए 35 क्रय केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। संभाग के पांच जिलों मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और संभल में अब तक कुल 1412.35 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। संभाग में एक अक्टूबर से धान खरीद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद संभाग के पांच जिलों में धान खरीद में किसानों की सहूलियत के लिए 35 क्रय केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। संभाग के पांच जिलों मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और संभल में अब तक कुल 1412.35 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।

संभाग में एक अक्टूबर से धान खरीद के लिए 201 केंद्र निर्धारित किए गए थे। लेकिन किसानों के आसपास के जगहों पर धान बिक्रय की सहूलियत देने के लिए विभाग ने केंंद्रों की संख्या 35 और बढ़ा दी है। अब कुल 236 केंद्र हो गए हैं।

संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि धान खरीद में आसानी और 6 लाख 400 मीट्रिक टन का लक्ष्य हासिल करने के लिए केंंद्रों की संख्या बढ़ी है। इन केंद्रों पर सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। आनलाइन टोकन के माध्यम से तय तारीख पर किसान अपने धान की उपज केंंद्रों पर बेच सकते हैं।

संबंधित समाचार