मुरादाबाद : फसलों के नुकसान का किसानों को मुआवजा दे सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बारिश में हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए सरकार से मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष विनीत सागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बारिश में हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए सरकार से मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष विनीत सागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले 3 दिन पूर्व लगातार दो दिन पड़ी बारिश से जिले के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

जिसका सरकार को मुआवजा देना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विक्की चौधरी, विकास चौहान, पंकज चौहान, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप व नंदलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार