रायबरेली: दीपक सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले की नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ माना हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी ने एसओजी को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया है इसके बावजूद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि की मां द्वारा जमीनी विवाद को लेकर हत्या की संभावना जताई गई है। इसी बिंदु …

रायबरेली। जिले की नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ माना हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी ने एसओजी को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया है इसके बावजूद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि की मां द्वारा जमीनी विवाद को लेकर हत्या की संभावना जताई गई है। इसी बिंदु पर पुलिस की तफ्तीश चल रही है। वहीं हिरासत में लिए गए आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह का शव बीते मंगलवार को चड़रई चौराहा के पास से पूरे बकिया गांव को जाने वाले मार्ग पर रक्तरंजित अवस्था में मिला था। दीपक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पास ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हसिया भी बरामद हुई थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक की मां ऊषा सिंह ने जमीन को लेकर हत्या किए जाने की संभावना जताई थी। घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ भी अहम सुराग नहीं लगा है।

जमीन का है मामला

बताते हैं कि मृतक के पिता राम आधार सिंह के पास कुल डेढ़ बीघा भूमि थी। उनकी मौत के बाद यह भूमि उनके तीन पुत्रों और पत्नी के नाम बराबर बराबर हिस्से में बंट गई थी। जिसमे मृतक के नाम आठ बिस्वा से भी कम जमीन थी। मृतक मानसिक रोगी था। इसलिए उसकी शादी नहीं हुई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात