अयोध्या: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किए रामलला के दर्शन, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कारसेवकपुरम में चल रहे संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने आए संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को लगभग एक घंटे रामलला की शरण में रहे। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ उन्होंने रामलला का दर्शन किया और मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा व …

अयोध्या। कारसेवकपुरम में चल रहे संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने आए संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को लगभग एक घंटे रामलला की शरण में रहे। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ उन्होंने रामलला का दर्शन किया और मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा व समझा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार दोपहर बाद ट्रस्ट के सचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष अनिल मिश्र, सदस्य महंत दिनेंद्र दास के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे। इसके अलावा उनके साथ संघ के सह सर कार्यवाह दत्रात्रेय हसबोले, कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी भी मौजूद रहे। संघ प्रमुख ने मंदिर के चतुष्कोण करने व दर्शन मार्ग से सुलभ व उस पर भीड़ के दौरान व्यवस्था की भी जानकारी ली। इससे पहले कारसेवकपुरम में बुधवार को संघ प्रमुख ने अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग को तीन सत्र में संबोधित किया।

उन्होंने देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं चालू करने पर जोर दिया। मंदिर निर्माण में संघ की भूमिका व उसके भविष्य पर भी मंथन किया गया। संघ प्रमुख अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में देशभर में संघ की शाखाओं के नियमित संचालन पर जोर दिया गया। साथ ही भारतीय इतिहास की विसंगतियों से युवाओं को परिचित करा सच्चाई बताने की भी चर्चा हुई।

संबंधित समाचार