मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, लगाए कई गंभीर आरोप
लखनऊ। सपा, बसपा और कांग्रेसी की सरकारों ने प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा दिया, यही नहीं अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया। उद्योग धंधे चौपट हो गए गुंडे-माफिया व्यवस्था पर हावी होकर लोगों को लूटते थे। त्योहारों पर कर्फ्यू का पहरा होता था। यह बातें अलग-अलग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री …
लखनऊ। सपा, बसपा और कांग्रेसी की सरकारों ने प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा दिया, यही नहीं अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया। उद्योग धंधे चौपट हो गए गुंडे-माफिया व्यवस्था पर हावी होकर लोगों को लूटते थे। त्योहारों पर कर्फ्यू का पहरा होता था। यह बातें अलग-अलग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।
उन्होंने अखिलेश यादव को संवेदनहीन करार देते हुए कहा कि सपा शासन में इंसेफेलाइटिस के कहर से बच्चे बीआरडी मेडिकल कालेज में मासूम बच्चे मर रहे थे लेकिन अखिलेश यादव ने उन पीड़ित बच्चों से मिलने की बजाय एक कार्यक्रम में जाना जरूरी समझा था। जबकि हमारी सरकार में प्रदेश, देश का पहला राज्य था जिसने श्रमिकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए भत्ता की व्यवस्था की। मुफ्त में राशन दे रही है। प्रधानमंत्री की सक्रियता से सौ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने जातिवाद को बढ़ावा देते हुए अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया था। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने देश और जाति पर गौरव करना चाहिए लेकिन जातिवाद से बचते हुए राष्ट्रवाद को बढ़ावा देते हुए समाज और देश के उत्थान पर ध्यान देना चाहिए।
जिन लोगों ने अपने स्वार्थ में समाज को बांटकर सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन किया। उनकी क्षति की, वह कभी सम्मान के योग्य नहीं हो सकता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रियंका सिंह रावत , नरेंद्र कश्यप, आशुतोष टण्डन, डा. महेन्द्र सिंह, अनिल राजभर और विधायक संजय गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
