बरेली: लापता बुजुर्ग के नाले में गिरने की आशंका, ढूंढती रही टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारिश में ओवरफ्लो हुए बानखाना के नाले में एक बुजुर्ग के गिरने की आशंका पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने रेक्यू अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक टीम बुजुर्ग को ढूंढती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में निगम कार्यालय में बुजुर्ग के परिवार वालों ने …

बरेली, अमृत विचार। बारिश में ओवरफ्लो हुए बानखाना के नाले में एक बुजुर्ग के गिरने की आशंका पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने रेक्यू अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक टीम बुजुर्ग को ढूंढती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में निगम कार्यालय में बुजुर्ग के परिवार वालों ने हंगामा भी काटा।

रविवार और सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में कई जगह जलभराव हो गया था। बानखाना का नाला बारिश के पानी से ओवरफ्लो हो गया। क्षेत्रीय पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि 18 अक्टूबर को ठिरिया निजावत खां निवासी अनवर खान लापता हुए थे। स्थानीय लोगों ने अनवर खान को बानखाना में देखा था। लोगों ने यह भी बताया था कि बुजुर्ग नाले में गिर गए थे।

इसके बाद परिवार के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर नाले पर पहुंची। तीन घंटे अभियान चलाया लेकिन बुजुर्ग का कहीं पता नहीं चला। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि काफी लोग इस संबंध में नगर निगम पहुंचे थे। एक जेसीबी के साथ टीम को मौके पर भेजा गया।

संबंधित समाचार