30 साल बाद परिजनों से मिलने बरेली पहुंचे बुजुर्ग, लापता
बरेली, अमृत विचार। कई साल पहले रोजगार की तलाश में दूसरे शहर पहुंचे बुजुर्ग जब सालों बाद शहर लौटे तो लापता हो गए। चार दिन तक रिश्तेदार के घर रुके लेकिन वहां से निकलने के बाद अपने घर नहीं पहुंचे। वहीं बुजुर्ग के बेटे ने पिछले एक माह से गायब पिता को ढूंढने के लिए …
बरेली, अमृत विचार। कई साल पहले रोजगार की तलाश में दूसरे शहर पहुंचे बुजुर्ग जब सालों बाद शहर लौटे तो लापता हो गए। चार दिन तक रिश्तेदार के घर रुके लेकिन वहां से निकलने के बाद अपने घर नहीं पहुंचे। वहीं बुजुर्ग के बेटे ने पिछले एक माह से गायब पिता को ढूंढने के लिए पुलिस से मदद मांगी है।
मूलरूप से बरादरी थाना क्षेत्र के झगड़ा वाली मठिया निवासी संजीव ने बताया कि उनके पिता नन्का उर्फ बाबू लाल (70) करीब 35 साल पहले दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। बताया कि करीब 30 साल के बाद 16 सितंबर को उनके पिता दिल्ली से बरेली परिजनों से मिलने आए थे। आने के बाद सीधे बिहारीपुर स्थित चमन मठिया इलाके में रहने वाली अपनी भाभी के घर पहुंचे थे, जहां करीब चार दिनों तक रुके थे।
बताया कि चार दिन बाद वापस अपने घर आने के लिए निकले थे। उसके बाद से घर ही नहीं पहुंचे। काफी तलाशने के बाद भी बीते एक माह से उनके पिता का कुछ भी पता नहीं चला है। वहीं पिता को ढूंढने के लिए संजीव ने बारादरी पुलिस से मदद मांगी है।
