बरेली: कोचिंग गई छात्रा हुई लापता, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। घर से कोचिंग गई छात्रा के वापस न पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा के परिजनों ने इलाके के ही एक युवक के खिलाफ छात्रा को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी …
बरेली, अमृत विचार। घर से कोचिंग गई छात्रा के वापस न पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा के परिजनों ने इलाके के ही एक युवक के खिलाफ छात्रा को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने पहुंची छात्रा लौटकर वापस घर ही नहीं आई। परिजनों ने बताया कि छात्रा हर रोज घर से कुछ ही दूरी पर शाम के समय ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बुधवार की शाम को भी छात्रा ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर छात्रा के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ भी पता न चला। वहीं ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक ने भी छात्रा के ट्यूशन में पहुंचने की बात से इंकार किया है।
परिजनों द्वारा जानकारी करने पर बताया गया कि इलाके का ही रहने वाला आशू पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी को सरेराह परेशान कर रहा था। परिजनों ने आशू पर ही युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने आशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
