बरेली: प्रसव के दौरान महिला को लगाया गलत इंजेक्शन, बिगड़ी हालत
बरेली, अमृत विचार। प्रसव के दौरान महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान प्रसूता को अस्पताल स्टॉफ ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे इंफेक्शन फैल गया। हालत गंभीर होने पर प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी …
बरेली, अमृत विचार। प्रसव के दौरान महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान प्रसूता को अस्पताल स्टॉफ ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे इंफेक्शन फैल गया। हालत गंभीर होने पर प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ने आईजी को पत्र देकर अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी बुद्धसेन ने बताया कि 16 सितंबर को वह पत्नी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां लेकर गए थे। सुबह करीब 7:45 बजे ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारियों ने जल्दबाजी के चलते उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने की वजह से पत्नी के शरीर में इंफेक्शन फैल गया और उसकी हालत बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर उन्होंने डॉक्टर को पूरी बात बताई। बुद्धसेन ने बताया कि इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें डांटकर भगा दिया। बुद्धसेन का आरोप है कि प्रसव के दौरान उनसे 1500 रुपये भी स्टॉफ ने लिए। हालत गंभीर होने पर बुद्धसेन ने पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी गई थी। पीड़ित ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
