बरेली: मुख्यमंत्री जी बताएं 10 साल में कितने किसानों का ऋण माफ हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री जी बताएं कि प्रदेश के कितने किसानों का 2007 से लेकर 2017 के मध्य ऋ ण माफ किया गया और कितने किसानों को प्राकृतिक आपदा/दैवीय आपदा के रूप में कितनी धनराशि का आर्थिक सहयोग दिया गया? विधानसभा के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री से पूछे गए सवाल के बाद राज्यभर के कृषि …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री जी बताएं कि प्रदेश के कितने किसानों का 2007 से लेकर 2017 के मध्य ऋ ण माफ किया गया और कितने किसानों को प्राकृतिक आपदा/दैवीय आपदा के रूप में कितनी धनराशि का आर्थिक सहयोग दिया गया? विधानसभा के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री से पूछे गए सवाल के बाद राज्यभर के कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन कार्यालयों में किसानों का ऋ ण माफ करने की पुरानी फाइलें अलमारियों में ढूंढी जा रही हैं।

2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद बरेली में ऋ ण मोचन योजना के तहत किसानों का माफ किये गये ऋ ण की स्थिति से राहत आयुक्त कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। 94205 किसानों का 504.56 करोड़ रुपये का ऋ ण माफ किया था। ऋ ण माफ होने वालों में नॉन एनपीए खाते वाले ज्यादा किसान शामिल हैं। अधिकारियों ने दैवीय आपदा के लाभार्थियों की संख्या तो बता दी लेकिन कितने करोड़ से आर्थिक मदद दी गयी, इसकी जानकारी नहीं बतायी।

बता दें कि विधानसभा के द्वितीय सत्र में विधानसभा सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा था। सवाल के क्रम में राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद के कार्यालय से सभी जनपदों से 2007 से लेकर 2017 तक किसानों का ऋ ण माफ करने के संबंध में जानकारी मांगी गयी। बरेली से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय की ओर से राहत आयुक्त कार्यालय को सूचना भेजी गयी है।

जिला कृषि अधिकारी ने 2017 से अब तक के आंकड़े बताए

योजना का नाम पात्र लाभार्थी डिमांड जनरेट (करोड़ में)

  • नॉनएनपीए 77848 477.5087
  • एनपीए 16357 27.054
    कुल 94205 504.56

दैवीय आपदा में 2007 से 2017 तक 126825 लाभार्थियों को लाभ दिया
जिलेभर के तहसीलदारों ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि 2007 से लेकर 2017 तक 126825 दैवीय आपदा के लाभार्थियों को आर्थिक मदद दी गयी है लेकिन मदद में कितने करोड़ रुपये बांटे गए, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी।

संबंधित समाचार