बरेली: मनरेगा में उधार के भरोसे दौड़ा रहे विकास की गाड़ी
महिपाल गंगवार, बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के दौरान मजदूरों के लिए वरदान बनी मनरेगा का जिले में बुरा हाल है। खाते में जहां मजदूरों का पैसा नहीं पहुंच रहा। वहीं, निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री का भुगतान नहीं होने से सप्लायर परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के …
महिपाल गंगवार, बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के दौरान मजदूरों के लिए वरदान बनी मनरेगा का जिले में बुरा हाल है। खाते में जहां मजदूरों का पैसा नहीं पहुंच रहा। वहीं, निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री का भुगतान नहीं होने से सप्लायर परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के दम पर चलने वाली विकास की इन दिनों गाड़ी उधार में चल रही है।
जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से तालाब खुदाई और मिट्टी की सड़क आदि जैसे अन्य कच्चे काम चल रहे हैं। मनरेगा में मजदूरी का 141.89 लाख और सामग्री का 641.21 लाख की बकायेदारी है। इस तरह जिले भर में कुल 783.58 लाख रुपये का भुगतान होना शेष है। मनरेगा का सारा काम तकरीबन दो महीने से उधारी में चल रहा है। मनरेगा उपायुक्त गंगाराम वर्मा ने बताया कि बजट की कमी के कारण अभी भुगतान नहीं हो पा रहा है।
केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 400 करोड़ रुपये का बजट दिया है। जिससे जनपद को भी बजट मिलेगा। विकास भवन में मिले बिथरीचैनपुर निवासी राजाराम ने बताया कि 7 हजार रुपये मनरेगा मजदूरी का बकाया है। बैंक के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। दिवाली का त्योहार नजदीक है, कैसे गुजर हो कुछ समझ नहीं आ रहा। इसी तरह दूसरी बार मनरेगा उपायुक्त से मजूदरी के सिलसिले में मिलने पहुंचे नवाबगंज के नरेशपाल को निराशा हाथ लगी।
उन्होंने बतया कि पिछले महीने मनरेगा में 14 दिन काम किया। भुगतान नहीं मिलने की वजह से एक-एक पैसे को मोहताज हैं। त्योहार नजदीक है, खरीदारी करनी है, लेकिन हालात यह है कि घर का खर्चा चलाना तक मुश्किल हो रहा है।
ब्लाकवार मनरेगा मजूदरों और सामग्री पर खर्च की बकायेदारी
विकासखंड-मजदूरी-सामग्री व्यय-कुल बकायेदारी
आलपुर जाफराबाद-14.69-67.89-82.58
बहेड़ी-6.83-16.09-22.92
भदपुरा-6.86-26.03-32.89
भोजीपुरा-11.57-8.62-20.19
भुता-22.09-220.34-242.43
बिथरीचैनपुर 10.08-66.12-76.2
फरीदपुर-4.21-30.56-34.77
फतेहगंज पश्चिमी-10.88-62.5-73.38
क्यारा-9.25-1.87-11.12
मझगवां-2.64-10.88-13.32
मीरगंज-6.8-12.24-19.04
नवाबगंज-14.79-90.12-104.91
रामनगर-5.37-6.5-11.87
रिछा-8.79- 15.32-24.11
शेरगढ़-7.26-6.6-13.86
कुलयोग-141.89-641.21-783.58
