पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंची थी। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंची थी। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के समान बताया। उन्होंने भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को ”चिंता से आश्वासन” की यात्रा के रूप में वर्णित किया, जिसने देश को मजबूत बनाया। साथ ही इसकी सफलता का श्रेय टीकों में लोगों के भरोसे को दिया।

इसे भी पढ़ें…

भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेन्द्र यादव को निलंबित किया

संबंधित समाचार