अमेरिकी शहर में गोलीबारी में चार लोगों की मौत
टैकोमा, अमेरिका। अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा शहर में बृहस्पतिवार दोपहर को गोलीबारी की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। टैकोमा पुलिस विभाग ने शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्वीट किया कि घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गयी तथा एक पुरुष को …
टैकोमा, अमेरिका। अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा शहर में बृहस्पतिवार दोपहर को गोलीबारी की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। टैकोमा पुलिस विभाग ने शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्वीट किया कि घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गयी तथा एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे जानलेवा चोटें आई हैं।
पुलिस ने शाम करीब साढ़े छह बजे बताया कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। सभी मृतक वयस्क हैं। पुलिस ने बताया कि शहर के ईस्टसाइड इलाके के समीप एवरेट स्ट्रीट पर गोलीबारी हुई। पुलिस प्रवक्ता वेंडी हैडो ने ‘द न्यूज ट्रिब्यून’ को बताया कि गोलीबारी एक घर के पीछे गली में हुई और कम से कम एक व्यक्ति घर के सामने गली में मृत पाया गया। पुलिस ने लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा है। जांचकर्ता और अपराध स्थल संबंधी टेक्नीशियन मौके पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़े-
हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित कर रहे चुनिंदा देशों में भारत शामिल: अमेरिकी संसद की रिपोर्ट
