लखीमपुर खीरी हिंसा: मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने वाले डीआईजी का ट्रांसफर, साथ में पांच और आईजी भी हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात अचानक से 6 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए। इसमें लखीमपुर हिंसा मामले की जांच कर रही टीम के प्रमुख डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल का नाम भी शमिल है। उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ से हटकार देवीपाटन का डीआईजी बनाया गया है। बताते चलें कि लखीमपुर हिंसा …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात अचानक से 6 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए। इसमें लखीमपुर हिंसा मामले की जांच कर रही टीम के प्रमुख डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल का नाम भी शमिल है। उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ से हटकार देवीपाटन का डीआईजी बनाया गया है। बताते चलें कि लखीमपुर हिंसा मामले में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने ही मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया था। हालांकि उपेंद्र अग्रवाल के ट्रांसफर को लेकर कई तरह की चर्चाएं फैल गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
दरअसल, बताया जा रहा है कि लखीमपुर हिंसा मामले की जांच में देरी होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जबरदस्त फटकार लगाई थी। जिसके बाद से तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इस पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को सौंपी गई थी। मगर अब उनके ट्रांसफर के बाद इसकी जांच कौन करेगा इसकी स्थिति साफ नहीं है? चर्चाएं यह भी अब इस मामले की जांच डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से वापस ले ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी किसी दूसरे अधिकारी को सौंपी जानी है। हालांकि इस बात की पुष्टि होने में अभी समय है।

यह था मामला 
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। उप मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के दो वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दोनों वाहनों में आग लगा दी।

इस घटना में चार किसानों तथा वाहनों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने किसानों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी जिससे उनकी मौत हुई। हालांकि मिश्रा का कहना है कि घटना के वक्त उनके बेटे वहां मौजूद नहीं थे। किसान मौर्य के बनबीरपुर दौरे का विरोध कर रहे थे जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर
उपेन्द्र कुमार अग्रवाल 2005 बैच, इन्हें डीआईजी डीजीपी मुख्यालय से डीआईजी देवीपाटन क्षेत्र में ट्रांसफर किया गया।
प्रयागराज रेंज में तैनात केपी सिंह को आईजी अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात किया गया है।
राकेश सिंह 2003 बैच, डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोट कर गोंडा रेंज से आईजी प्रयागराज बनाया गया है।
डॉ. संजीव गुप्ता को आईजी अयोध्या परिक्षेत्र से आईजी कानून-व्यवस्था उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया।
2003 बैच के आईजी कानून-व्यवस्था यूपी राजेश मोदक को आईजी बस्ती परिक्षेत्र में तैनाती दी गई है।
2002 बैच के आईपीएस आईजी रेंज बस्ती से आईजी पीएसी सेंट्रल जोन, लखनऊ में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े-

मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- जनता से किए जा रहे लोक लुभावन वादे, कथनी पर विश्वास करना मुश्किल है

संबंधित समाचार