शाहजहांपुर में लगा शिविर, महिलाओं-युवतियों ने सीखा झालरें और एलईडी बल्ब बनाने का हुनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तक्षशिला पब्लिक स्कूल में शुरू किया गया। वहीं, शिविर में महिलाओं और युवतियों को बिजली की झालरें, एलईडी बल्ब आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, दीपावली …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तक्षशिला पब्लिक स्कूल में शुरू किया गया।

वहीं, शिविर में महिलाओं और युवतियों को बिजली की झालरें, एलईडी बल्ब आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, दीपावली त्योहार को देखते हुए सभी झालरें बनाने में जुटे हैं, ताकि वह अपना घर जगमगाने के साथ झालरों की बिक्री भी कर सकें। साथ ही शिविर के उद्देश्य को लेकर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जानकारी दी।

इसे भी पढे़ें…

बरेली: मुगलों ने हिंदुस्तान और अंग्रेजों ने थोपा इंडिया, अब भारत को मिले पहचान

संबंधित समाचार