Kadar Khan Birthday: फिल्मी जिंदगी के साथ निजी जिंदगी भी मजेदार, जानें एक्टर की लाइफ के कुछ खास किस्से…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कादर खान का आज जन्मदिन है। कादर खान शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे डायलॉग राइटर भी थे। उन्होंने अपने डायलॉग्स से कई फिल्मों में जान डाली हैं। उन्होंने 44 साल तक अपनी एक्टिंग से लोगों को कभी हंसाया तो कभी रुलाया है। इसके साथ उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में …

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कादर खान का आज जन्मदिन है। कादर खान शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे डायलॉग राइटर भी थे। उन्होंने अपने डायलॉग्स से कई फिल्मों में जान डाली हैं। उन्होंने 44 साल तक अपनी एक्टिंग से लोगों को कभी हंसाया तो कभी रुलाया है। इसके साथ उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया और 200 फिल्मों के लिए स्क्रीन प्ले भी लिखा।

31 दिसंबर 2018 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर,1973 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपना कदम 1973 में फिल्म ‘दाग’ के साथ रखा था। जितनी रोचक उनकी फिल्मी जिंदगी हैं, उतनी मजेदार उनकी निजी जिंदगी भी है।

कब्रिस्तान जाने का था शौक

कादर खान अपने बचपन में अक्सर कब्रिस्तान जाया करते थे। जहां वह शांति में बैठकर दिनभर में की गई पढ़ाई का रियाज किया करते थे और अपनी कॉपी किताब के साथ पढ़ाई भी करते थे। कब्रिस्तान में ही वह अशरफ खान से मिले थे। जिसने साथ उन्होंने एक्टिंग में अपना पहला कदम रखा था।

पहली बार 1500 रुपए देख हो गए हैरान

कादर खान के घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। वह बच्चे 2-3 रुपये के लिए काम किया करते थे। जब कादर खान ने फिल्म के लिए न केवल डालॉग्स लिखे बल्कि अभिनय भी किया। उस फिल्म के लिए उन्हें 1500 रुपये मिले थे। पहली बार 1500 रुपये एक साथ देखकर वह काफी हैरान हो गए थे।

 

संबंधित समाचार