पीएम मोदी ‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम के लाभार्थियों और हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान से प्रेरित इस कार्यक्रम की शुरुआत एक अक्टूबर, 2020 को की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम के लाभार्थियों और हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान से प्रेरित इस कार्यक्रम की शुरुआत एक अक्टूबर, 2020 को की गई थी।

इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार के एक अधिकारी को ‘स्वयंपूर्ण मित्र’ के रूप में नियुक्त किया जाता है, जो एक नामित पंचायत या नगरपालिका का दौरा करता है, लोगों के साथ बातचीत करता है, कई सरकारी विभागों के साथ समन्वय करता है और यह सुनिश्चित करता है कि विभिन्न सरकारी योजनाएं और लाभ, पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध हों।

धानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम के लाभार्थियों और हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएमओ ने कहा कि बातचीत के बाद इस मौके पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें…

Post-Poll Violence In West Bengal: अब 16 नवंबर को ममता सरकार की याचिका पर SC करेगा सुनवाई

संबंधित समाचार