मुरादाबाद : जिपं अध्यक्ष ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह शुक्रवार को जिला अस्पताल के कोविड टीकाकरण केंद्र पर पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण में जुटे स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद सकलैन, शिल्पी, पायल भारद्वाज, पूजा सक्सेना आदि को भी गुलाब भेंट किया। कहा कि देश में सौ करोड़ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह शुक्रवार को जिला अस्पताल के कोविड टीकाकरण केंद्र पर पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण में जुटे स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद सकलैन, शिल्पी, पायल भारद्वाज, पूजा सक्सेना आदि को भी गुलाब भेंट किया।
कहा कि देश में सौ करोड़ लोगों के टीकाकरण में आप सभी की अहम भूमिका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं को वह सैल्यूट करतीं हैं। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन कर और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में सुदामा, मीनाक्षी, राहुल, पुष्पेंद्र, प्रियंका राइट आदि शामिल रहीं।
