बरेली: बाढ़ में आलू, मिर्च, गन्ना, उड़द की फसल बर्बाद
राजपुरकलां। रामगंगा के किनारे बसे हाजीपुर शिखा मोर सिंह गोटीया, भूढ़ा बसंतपुर, हाफिजगंज, जोगराज, रौतापुर, नकटपुर आदि गांवों के किसानों की आलू, मिर्च, गन्ना, उड़द, धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान खेतों से दिन-रात पानी से फसल निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रख रहे हैं। बाढ़ के पानी को रोकने के लिए रामगंगा …
राजपुरकलां। रामगंगा के किनारे बसे हाजीपुर शिखा मोर सिंह गोटीया, भूढ़ा बसंतपुर, हाफिजगंज, जोगराज, रौतापुर, नकटपुर आदि गांवों के किसानों की आलू, मिर्च, गन्ना, उड़द, धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान खेतों से दिन-रात पानी से फसल निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रख रहे हैं। बाढ़ के पानी को रोकने के लिए रामगंगा किनारे हाजीपुर से लेकर बसंतपुर रतापुर होते हुए 16 किलोमीटर लंबा तटबंध बनाया गया था।
गांव का पानी गंगा में जाने के लिए तटबंध में जगह-जगह पुलिया का निर्माण किया गया। उसी पुलिया से होकर पानी तटबंध से बाहर आया। इससे हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई। हाफिजगंज के विजय प्रकाश ने बताया कि उनकी धान की फसल तीन एकड़ में थी। पानी आने से फसल बह गई।
अब इस साल बच्चों की स्कूल फीस व अन्य सदस्यों का पालन पोषण करने की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने मुआवजा मिलने की मांग की है। वहीं हाफिजगंज की बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी दो एकड़ धान व अन्य फसल बाढ़ में बर्बाद हो गई।
