बरेली: बहू बहुत मारती है साहब, बेटे के साथ रहने नहीं देती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थानाक्षेत्र के करमपुर चौधरी की रहने वाली नसीम ने बताया कि कुछ साल पहले ही उनके पति इदरीश की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही वह अपने बेटे खालिद और बहू सविया के साथ रहती है। पुलिस को रोते हुए बताया कि बेटे के साथ रहने पर उनकी बहू …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थानाक्षेत्र के करमपुर चौधरी की रहने वाली नसीम ने बताया कि कुछ साल पहले ही उनके पति इदरीश की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही वह अपने बेटे खालिद और बहू सविया के साथ रहती है।

पुलिस को रोते हुए बताया कि बेटे के साथ रहने पर उनकी बहू उन्हें रोज पीटती है। बेटा ही तो इस बुढ़ापे का एक मात्र सहारा है, उसे भी छोड़कर कहां जाऊं। साहब बहू को समझा दीजिए या कार्रवाई कर दीजिए।

कहा कि बहू की वजह से उसकी जीने की चाह भी खत्म हो रही है। पुलिस ने बहू साबिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उसे घर भेजा।

संबंधित समाचार