बरेली: एक करोड़ देने की बात कहकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। एक करोड़ रुपये देने की बात कहकर किशारी को महिला और उसका भाई बहला फुसलाकर एक तांत्रिक के पास ले गए जहां पर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीबीगंज पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत …
बरेली, अमृत विचार। एक करोड़ रुपये देने की बात कहकर किशारी को महिला और उसका भाई बहला फुसलाकर एक तांत्रिक के पास ले गए जहां पर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीबीगंज पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है।
मीरगंज निवासी महिला ने बताया कि 10 अक्टूबर को सीबीगंज के रहने वाले बहन-भाई उसके घर आए। बताया कि उन्हें एक लड़की की तलाश है जो दिखने में सुंदर हो और उसके शरीर पर किसी तरह का कोई दाग न हो। ऐसी लड़की के लिए वह लोग एक करोड़ रुपये देने को तैयार हैं।
इस पर महिला ने दोनों को वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वह काम में लग गईं। आरोपी है कि इसी बीच आरोपी भाई-बहन उसकी बेटी को अपने साथ सीबीगंज ले आए और वहां पर एक तांत्रिक के पास ले गए जहां तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत संबंधी थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। सीओ प्रथम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
