रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ 2022 में दीपावली पर होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएगी। चर्चा है कि ‘सर्कस’ अगले साल 2022 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज के …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएगी। चर्चा है कि ‘सर्कस’ अगले साल 2022 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज के बाद रोहित शेट्टी ‘सर्कस’ की फाइनल रिलीज डेट घोषित करेंगे। फिल्म सर्कस में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आएंगी।
बताया जा रहा है कि ‘सर्कस’ के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार ‘मीनाम्मा’ के रोल में दिखेंगी। फिल्म ‘सर्कस’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जाएगा। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के ड्रामा ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ का रूपांतरण होगी।
