क्वालीफायर ब्रूक्सबी यूरोपीय ने टेनिस टूर्नामेंट के ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एंटवर्प, बेल्जियम। क्वालीफायर जेनसन ब्रूक्सबी ने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से हराकर यूरोपीय ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ एटीपी टूर में ‘नेक्स्ट जेन फाइनल्स’ के लिये भी क्वालीफाई किया। बीस वर्षीय ब्रूक्सबी इस सत्र में एटीपी टूर्नामेंटों में तीसरी बार सेमीफाइनल तक पहुंचे है। वह …

एंटवर्प, बेल्जियम। क्वालीफायर जेनसन ब्रूक्सबी ने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से हराकर यूरोपीय ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ एटीपी टूर में ‘नेक्स्ट जेन फाइनल्स’ के लिये भी क्वालीफाई किया। बीस वर्षीय ब्रूक्सबी इस सत्र में एटीपी टूर्नामेंटों में तीसरी बार सेमीफाइनल तक पहुंचे है।

वह मंगलवार को 21 वर्ष के हो जाएंगे। एटीपी नेक्स्ट जेन फाइनल्स में 21 साल या उससे कम उम्र के शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिसका आयोजन नौ से 13 नवंबर के बीच मिलान में किया जाएगा। ब्रूक्सबी एंटवर्प में इंडोर हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के दूसरी वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्टजमैन से भिड़ेंगे जिन्होंने अमेरिकी क्वालीफायर ब्रैंडन नकाशिमा को 6-4, 6-2 से हराया।

दूसरा सेमीफाइनल इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर और दक्षिण अफ्रीका के सातवें वरीय लॉयड हैरिस के बीच खेला जाएगा। सिनर ने आर्थर रिंडेर्कनेक को 6-4, 6-2 से हराकर सत्र के अपने चौथे खिताब की तरफ कदम बढ़ाये जबकि हैरिस ने मार्टन फुकसोविक्स को 6-2, 7-5 से पराजित किया।

इसे भी पढ़ें…

La Liga: ग्रेनाडा के आखिरी क्षणों के गोल से ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचने से ओसासुना चूका

संबंधित समाचार