आरूसा आलम मुद्दा: कैप्टन अमरिंदर ने किया पलटवार, CM रंधावा से कहा- पहले लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान दे सरकार
पंजाब। कैप्टन अमरिंदर सिंह की महिला मित्र और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शन संबंधी पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। अमरिंदर सिंह के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया, ‘आप (सुखजिंदर सिंह रंधावा) मेरे मंत्रिमंडल में रहे। तब कभी आपके …
पंजाब। कैप्टन अमरिंदर सिंह की महिला मित्र और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शन संबंधी पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। अमरिंदर सिंह के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया, ‘आप (सुखजिंदर सिंह रंधावा) मेरे मंत्रिमंडल में रहे।
तब कभी आपके मुंह से इस बारे में नहीं सुना। आरूसा आलम पिछले 16 वर्षों से भारत सरकार की मंजूरी के बाद यहां आ रही हैं, तो क्या आपका ये कहना है कि वर्तमान की एनडीए सरकार और पूर्व की UPA सरकार ISI से मिली है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में हाई अलर्ट है और ऐसे में रंधावा को पंजाब पुलिस को इस तरह की फालतू इन्वेस्टिगेशन पर लगाने की बजाय पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़े-
पश्चिम बंगाल के बाद ममता बनर्जी का नया टारगेट है गोवा, 28 अक्टूबर से शुरू करेंगी दौरा
