बरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला संविदा कर्मचारी का शव
बरेली,भोजीपुरा, अमृत विचार। संविदा सफाई कर्मचारी का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांववालों को जानकारी मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। यह वार्ड नंबर 1 के सभासद भाजपा नेता रामराज का चचेरा भाई था घटनास्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष …
बरेली,भोजीपुरा, अमृत विचार। संविदा सफाई कर्मचारी का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांववालों को जानकारी मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। यह वार्ड नंबर 1 के सभासद भाजपा नेता रामराज का चचेरा भाई था घटनास्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति इफ्तिखार अहमद ने पहुंचकर शोक जताया।
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा धौरा टांडा में वार्ड नंबर एक निवासी व नगर पंचायत के संविदा सफाईकर्मी प्रेमराज (34) पुत्र विजेंद्र का शव कस्बे के समीप आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिला। सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तब उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना अध्यक्ष भोजीपुरा अजय कुमार चाहर व सीओ नवाबगंज दिलीप कुमार पहुंचे। पुलिस ने संविदा कर्मचारी के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के चचेरे भाई सभासद राम राज ने बताया हमारा भाई कल 10 बजे से घर से लापता था। जिसको सभी परिवार वाले तलाश रहे थे। जिसका कहीं पता नहीं चल रहा था। सुबह होते ही प्रेमराज के शव की पेड़ से लटकने की खबर मिली। जिसे सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही सरल स्वभाव, मृदुभाषी था इसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
यह भी पढ़े-
कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली सात कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे पीएम मोदी
